पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कर्मियों, बस यात्रियों को कोरोना से बचाने काे कदम उठाए सरकार: नैन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना काे लेकर सरकारें जिस तरह नियम कानून बना रही है, उसमें राेडवेज कर्मचारियाें व यात्रियाें की स्वास्थय सुरक्षा भी जरूरी है। यह बात हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान राजपाल नैन ने कही।

नैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक, पर्यटकों पर रोक, स्कूल, काॅलेज व विश्वविद्यालय बंद कर दिए गए हैं,। राजनीतिक दलों की रैलियों पर रोक लगा दी गई है। लेकिन इन सभी उपायों का क्रियांवयन रोडवेज कर्मचारी किस प्रकार करें। रोडवेज की बसों में रोजाना कई लाख लोग सफर करते हैं और अधिकतर बसें हमेशा ओवर लोडिड चलती हैं। रोडवेज के कर्मचारी जिसमें चालक, परिचालक व बस स्टैण्ड पर बैठकर टिकट काटने वाले कर्मचारी को हर समय यात्रियों के बीच में रहना पड़ता है।

रोडवेज की बसों में एक दूसरे से 3 फीट की दूरी पर रहने की पालना कर पाना असम्भव है। रोडवेज स्टाफ को कोई ऐसा सामान या उपकरण उपलब्ध नहीं करवाया गया है जिसका परिचालक द्वारा सुरक्षा के तौर पर प्रयोग किया जा सके।सरकार इनके स्वास्थ्य के बारे में चिंतन करते हुए इनको फ्री मास्क व उचित उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बसें आम जनता के उपयोग के लिए होती हैं इसलिए बसों को मार्ग पर से आने व जाने से पहले वर्कशाप में सैनेटाइज करवाया जाए, बसों के फेरे बढ़ाएं, ताकि भीड़ भाड़ से बचा जा सके। परिचालकों को पंच की बजाय ई टिकटिंग मशीनें आदि उपलब्ध कराई जाएं।

खबरें और भी हैं...