चौधरीवास में भव्य जागरण अाैर भंडारा कल
हिसार | गांव चौधरीवास स्थित श्रीकृष्ण सुदामा गौ सेवा धाम छतरियां वाली गाेशाला में सेवा समिति व ग्रामवासियों की अाेर से शनिवार को भव्य जागरण अाैर भंडारे का आयोजन होगा। गाैशाला के प्रधान संजय डालमिया ने बताया कि गौमाता एवं शनि महाराज की विशेष अनुकंपा से शनिवार को शाम 6:15 बजे गौमाता को सवामणी का भोग लगाया जाएगा। शाम 7:15 बजे प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा। रात्रि 9:15 बजे भव्य जागरण प्रारंभ होगा। जागरण में पुष्पा देवी डालमिया दीप प्रज्जवलित करेंगी। जागरण में राजस्थानी महादेव आर्ट ग्रुप की अाेर से भव्य झांकियां निकाली जाएंगी। कार्यक्रम में भगवान महादेव, कृष्ण सुदामा मिलन, भगवान शिव की बारात आकर्षण का केंद्र रहेंगी। हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला कार्यक्रम के अतिथि रहेंगे।
इस मौके पर भिवानी डीडीपीओ राम सिंह लोचब, गौभक्त ब्रह्मानंद गर्ग, समाजसेवी संजीव मित्तल, सुशील डालमिया, गौभक्त सीताराम सिंगल व शंकर लाल डालमिया उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गुरुवर पवन कुमार जोशी व महंत राजेश्वरानंद महाराज भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों का स्वागत सरपंच रेखा बाई, पूर्व सरपंच रामनारायण, पूर्व सरपंच सरजीत ढाका व पूर्व सरपंच बलजीत लोचब करेंगे। इस मौके पर अमर सिंह ठाकुर, रविदास तरड़, दर्शन सिंह सिंधु, राममूर्ति गोदारा, गुरचरण जिंदल, अमर सिंह सभ्रवाल व तेजपाल उपस्थित रहेंगे।