पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बरवाला में फूलों की होली खेलकर सांझा की खुशियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाला | शहर के टोहाना मार्ग पर स्थित श्री गोपाल योग आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने शिरकत की। होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व विधायक घोड़ेला व कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली खेली। समारोह को संबोधित करते हुए रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि कार्यकर्ताओं व समर्थकों का यही प्यार ही उनकी ताकत है और इसी ताकत के दम पर वे हलके की समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलते हुए पर्व की खुशियों को सांझा किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि वे हरदम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे। इस मौके पर चेयरमैन कृष्ण नांगली, सुरेश घोड़ेला, सुरेंद्र सिंह, बीर सिंह, विक्रम सिंह, विजेंद्र पंघाल, पूर्व चेयरमैन अजीत सिंह, इंद्र सिंह, संपत खटक, अमरीक सिंह, ज्ञान सिंह सैनी, अजीत बैनीवाल, राजेंद्र सिंगला, धर्मेंद्र बंजारा, गुलशन भुक्कल, सुनील मित्तल, राम अवतार शर्मा, सुनील सोनी मौजूद रहे।

बरवाला में होली मिलन समारोह में फूलों की होली खेलते पूर्व विधायक घोड़ेला व क्षेत्रवासी।
खबरें और भी हैं...