पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हेल्थ वेलनेस सेंटर ने महिला दिवस पर किया अवेयर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऋषि नगर में महिला दिवस पर कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित करतीं आयोजक।

हिसार | ऋषि नगर में हेल्थ वेलनेस सेंटर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और पोषक दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की बात कही गई। इस माैके डाॅ. माेनिका बांगा बताया कि आयरन की कमी से महिलाओं में अनीमिया की शिकायत आमतौर पर देखी जाती है। साथ ही खाना आराम से वक़्त लेकर खाना चाहिए। खाने में फल, हरी सब्जियां, अाैर मौसमी सब्जियां जरूर होनी चाहिए। 40 की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है। इस लिए डाइट में दूध, दही अाैर लस्सी को जरूर शामिल करना चाहिए। इस माैके पर एएनएम मीरा, रेखा, अाशा वर्कर अन्नपूर्णा अाैर विजेन्द्र विषेश रूप से शामिल रहे।
खबरें और भी हैं...