पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Adampur News Haryana News Hearing The Story Of Shrimad Bhagwat Fulfills All The Desires Of Human Beings Kuldeep Shastri

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पूरे हो जाते मानव के सारे मनोरथ: कुलदीप शास्त्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीमद्भागवत कथा सारे मनोरथ पूरे कराती है। भागवत के जरिये दुर्लभ से दुर्लभ चीज भी प्राप्त की जा सकती है। भागवत उस कल्पवृक्ष के समान है, जो मांगने पर कुछ भी देती है और नहीं मांगने वाले को मोक्ष देती है। अगर सात दिन संयम-नियम व विश्वास से कथा सुनी जाएं तो हमारी मनोकामनाएं पूरी होती है, पर इसके लिए सब्र चाहिए। जिस तरह किसान बीज बोने के बाद इंतजार करता है ठीक उसी तरह धर्म-कर्म करने वालों को भी प्रभु कृपा के लिए इंतजार करना चाहिए। उक्त विचार गुरुवार को स्थानीय कॉलेज रोड स्थित श्री राम आश्रम शिव मंदिर में श्री राम आश्रम शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कालांवाली से पधारे कुलदीप शास्त्री ने कहीं। इस मौके पर सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र भादू, रामकुमार धतरवाल, राजेश फुरसाणी, बाबूलाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

कथा के दौरान दीप प्रज्जवलित करते वीर सिंह।
खबरें और भी हैं...