शिक्षण में नवीन रणनीतियों से अवगत करवाने में करें मदद
जिला परियोजना कार्यालय में प्रारंभिक भाषा शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम जिला स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दैारान सुरेंद्र सिंह कैरो सहायक परियोजना संयोजक ने बताया की इस कार्यशाला में जिले के सभी ब्लॉक से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,चयनित एबीआरसी, एवं बीआरपी ने भाग किय। एपीसी अनिल सिवाच ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित कार्यक्रम है। जिसके संचालन में लर्निंग लैंग्वेज फाउंडेशन में तकनीकी सहयोग िलया गया है। बरवाला के बीईईओ ज्ञान सिंह ने बताया कि शिक्षक अपने विद्यालयों में अपने सामर्थ्य के अनुसार शिक्षण कार्य करवा रहे हैं। शिक्षकों को शिक्षण कार्य में आ रही चुनौतियों एवं शिक्षण की नवीन रणनीतियों से अवगत करवाते हुए उनकी मदद करनी चाहिए ताकि वे अपने शिक्षण को अधिक प्रभावी बना सकें। बैठक में उपस्थित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा ब्लाॅक स्तर पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
बैठक के दौरान एल एल एफ से जिला कोऑर्डिनेटर दीपचंद यादव व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुलाब द्वारा कार्यक्रम के विभिन्न पक्षों को सरल रूप से बताया गया अपेक्षा है कि इस मौके पर सुरेंद्र पाल एपीसी, अनिल यादव एपीसी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश जैन , पुष्पा भूटानी , सुनीता पूनिया , जगमिंदर डांडा आदि मौजूद रहे।