पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Barwala News Haryana News Here Demonstration Of Farmers In Hisar Crop Wasted In Hands Administration Asked For Compensation

इधर... हिसार में किसानों का प्रदर्शन, हाथों में बर्बाद फसल दिखा प्रशासन से मांगा मुअावजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | जिले में खराब फसलाें से परेशान किसानों ने गुरुवार काे सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार अाैर प्रशासन से मुआवजा मांगा, वहीं कृषि विभाग काे नुकसान की भरपाई के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की। गुरुवार सुबह बांडाहेड़ी अाैर अन्य गांवों के किसान सचिवालय पहुंचे। मुख्य गेट के बाहर धरना लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

बांडाहेड़ी के किसान हरपाल ढाका, हवा सिंह, जय सिंह, कृष्ण कुमार, हनुमान, ताराचंद, बलवंत, सूबेसिंह, पवन अाैर मुकेश सहित अनेक किसानों ने बताया कि 11 मार्च काे सुबह खेतों में भारी ओलावृष्टि अाैर तेज बारिश हुर्इ। इसके चलते चना व गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हाे गई। किसानों ने कहा कि सरकार ने साफ कहा था कि जिन किसानों की फसल मौसम के कारण बर्बाद हाेगी, उन्हें मुआवजा राशि तुरंत दी जाएगी। इसलिए कृषि विभाग काे इस पर गंभीरता से काम करते हुए मुआवजा जमीन के अनुसार किसानों काे देनी चाहिए। बाद में सभी किसानों ने उपायुक्त कार्यालय में जाकर अधिकारियों काे ज्ञापन साैंपा। उल्लेखनीय है कि जिला में बर्बाद फसलाें के लिए मुआवजा राशि देने के मामले में कृषि विभाग से रिपोर्ट तैयार करवार्इ है। किसानों से 72 घंटे के बीच आवेदन करने के लिए कहा था। जिन किसानों के फार्म जमा हाे गए थे, उनकी गिरदावरी
करवाकर जल्द से जल्द पैसा देने का काम किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...