बच्चे को रास्ते में रोककर हॉकी से पीट किया घायल
हिसार| सिटी थाना पुलिस ने होली पर रंग लगाने पर हुई कहासुनी के बाद बच्चे को रास्ते में रोककर हॉकी से पीटकर घायल करने वाले शमशेर सिंह व अन्य के खिलाफ 323,341,506,34 और 75 दी जस्टिस जुवनाइल (केयर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को शिकायत में सेक्टर 14 वासी रामबीर शास्त्री ने बताया कि 9 मार्च को मेरा 13 वर्षीय बेटा दिपांशु 8वीं कक्षा में पढ़ता है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे शिव पार्क में खेलने गया था। इस दौरान मयंक नामक बच्चे के रंग लगा दिया था, जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। 2 बच्चे वहां से भाग गए थे लेकिन मेरा बेटा वहीं खेल रहा था। आरोप है कि मयंक के पिता शमशेर सिंह ने पार्क में आकर मेरे बेटे को धमकाया था। इसके चलते डरकर बेटा वहां से घर की तरफ जाने लगा। आरोप है कि दीपांशु के पीछे स्कूटी पर सवार होकर शमशेर व एक अन्य ने उसे रास्ते में रोक लिया। शमशेर सिंह ने पैरों में हॉकी अड़ाकर बेटे को नीचे गिरा दी। फिर उसे बुरी तरह पीट डाला। इस मामले में पुलिस की जांच चल रही है।