दिव्यांग बच्चों को गुलाल लगाकर मनाई होली
अग्रोहा | आधार कॉलेज ऑफ स्पेयरल एजुकेशन अग्रोहा में होली पर्व पर दिव्यांग बच्चों के साथ रंगों का त्याेहार खेला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेश क पवन मदान ने किया और दिव्यांग बच्चों ने लघु नाटक के माध्यम से पानी बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर सुनील कुमार, राजकुमार, ईश्वर सिंह छाबड़ा, मनोज कुमार, ईश कुमार, मुकेश रानी, सोनू छाबड़ा, संदीप जांगड़ा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।