होली की भीड़भाड़... दूल्हा व बारात रवाना, दुल्हन स्टेशन पर छूटी
होली पर घर जाने के लिए हर साल ट्रेनों और बसों में भीड़ हाेती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन अपने दूल्हे से बिछड़ गई। कन्या पक्ष के लोग चिल्लाते रहे और दुल्हन रोने लगी। पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। लोग स्टेशन अधीक्षक से गुहार लगाते रहे, पर उन्हें कोई मदद नहीं मिली। ट्रेन गुजर जाने के बाद उसे मायूस हाेकर मायके लाैटना पड़ा।
जौनपुर जिला निवासी दुल्हन के भाई आशुतोष सोनकर ने बताया कि उनकी बहन की शादी पश्चिम बंगाल के खड़गपुर निवासी नवीन सोनकर के साथ हुई थी। विदाई के बाद मिर्जापुर स्टेशन से बरात का पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से रिजर्वेशन था। ट्रेन लगभग चार घंटे लेट थी। होली के कारण भारी भीड़ भी थी। ट्रेन आने पर दूल्हा नवीन एसी कोच में चढ़ गया। बराती भी अपने-अपने डिब्बे में बैठ गए। इस भागमभाग में दुल्हन प्लेटफॉर्म पर ही छूट गई। सजी-धजी दुल्हन पर जब लाेगाें का ध्यान गया तो वे ट्रेन रोकने के लिए चिल्लाने लगे। कुछ लोग स्टेशन अधीक्षक रवींद्र कुमार के पास मदद के लिए पहुंचे तो कुछ लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई। वहां कोई मदद नहीं मिली, क्याेंकि तब तक ट्रेन िनकल चुकी थी।
जांच में कटिंग वाली आंसरशीट मिली
फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती यूनिवर्सिटी का नाम आया था। एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने यूनिवर्सिटी में छापेमारी की थी। पुलिस ने मामले में 2 नई एफआईआर दर्ज की। एसएचओ धर्मपुर सहदेव की की रिपोर्ट में पहले से दर्ज मामले की जांच के दौरान वििव स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड व सॉल्व की गई आंसर शीट्स बरामद हुईं। वहां रखी गई अधिकतर आंसर शीट्स चैक नहीं की गईं हैं। जो चैक की गईं हैं उन पर कई जगह कटिंग की गई है नंबर बढ़ाए गए हैं।
हिमाचल में मानव भारती यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को पुलिस ने किया अरेस्ट
सोलन | फर्जी डिग्री जारी करने के मामले में पुलिस की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने सोलन की मानव भारती यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार कर सकती है। यूनिवर्सिटी के स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। प्रशासनिक ब्लॉक पुलिस के कब्जे में है और सोमवार को भी वहां छानबीन जारी रही। इस दौरान पुलिस को एक लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है।
पुलिस को यूनिवर्सिटी के स्टोर से करीब 10 हजार डिग्रियां मिली हैं जिन पर किसी का नाम नहीं है। यह कोर्स पहले ही बंद हो गए हैं। एक डिग्री की वैरिफिकेशन करवाई गई ताे पता चला कि यह कोर्स पहले ही बंद हो गया है जबकि डिग्री बाद में दी गई है। पुलिस ने जांच के लिए यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटरों की 60 हार्ड डिस्क, छह लैपटॉप कब्जे में लिए हैं। इसके अलावा कई स्टैंप्स मिली हैं जो डिग्रियाें व वैरिफिकेशन सर्टीफिकेट जारी करने में प्रयोग होती थीं। पुलिस को इसमें करोड़ों रुपए के फर्जीवाड़े की आशंका है। यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार मनीष गोयल को गिरफ्तार किया गया है। मनीष मोहाली पंजाब का निवासी है और उसे यूनिवर्सिटी के कागजों में कई जिम्मेदारियां दी हैं। सोमवार को एसआईटी का नेतृत्व कर रहे एसपी सोलन अभिषेक यादव, एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा, डीएसपी रमेश शर्मा समेत पूरी टीम यूनिवर्सिटी में जांच करती रही। हालांकि अब तक अधिकतर सुबूत टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

7
, हिसार, मंगलवार, 10 मार्च, 2020