आदमपुर में प्यार अाैर स्नेह के साथ मनाया होली का पर्व
मंडी आदमपुर सिटी| होली को त्योहार प्यार, स्नेह अाैर सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल व रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फागोत्सव के उपलक्ष्य में रामचरित मानस सुंदर कांड प्रचारिणी सभा द्वारा आदमपुर में गुलाल व फूलों की होली खेलते हुए नगर परिक्रमा निकाली गई। नगर परिक्रमा एडिशनल मंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो लेडीज मार्केट, बोगा मंडी, क्रांति चौक, मेन बाजार, नई अनाज मंडी से होती हुई वापस शिव हनुमान मंदिर में पहुंची। जहां पर लोग डफ अाैर राजस्थानी धमाल पर काफी देर तक झूमते रहे। वहीं बोगा मंडी स्थित श्री कृष्ण प्रणामी महिला सत्संग भवन में फागोत्सव के मौके पर होली मिलन व सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।