पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः’ मंत्र से होलिका दहन, परिक्रमा कर मांगी मंगल कामना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज शहर में यहां होंगे कार्यक्रम

{ अग्रवाल सेवा समिति का सुबह 10 बजे होली मिलन समारोह अर्बन एस्टेट 2 के कम्यूनिटी सेंटर में।

{ 10 मार्च को टाउन पार्क हिसार में होली महोत्सव कार्यक्रम प्रातः 7:00 बजे।

हिसार | सोमवार शाम को शहर के कई स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इसी कड़ी में 9/11 सेक्टर शिव मंदिर के पास होलिका दहन करते हुए सेक्टर वासी। पं देव शर्मा ने बताया कि अलग- अलग क्षेत्र व समाज की अलग-अलग पूजन विधियां होती हैं। अतः होलिका का पूजन अपनी पारंपरिक पूजा पद्धति के आधार पर ही करना चाहिए। आठ पूरियों से बनी अठावरी व होली के लिए बने मिष्ठान आदि से भी पूजा होती है। होलिका पूजन के समय अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम्‌॥ मंत्र का उच्चारण कर हिसारियंश ने किया होलिका दहन।
खबरें और भी हैं...