पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आइस स्केटिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, बिजेंद्र लोहान बने फिर से अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार| ऑल हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को चुनाव अधिकारी डीसी भाटी की देखरेख में कराया गया। इस चुनाव में सर्वसम्मति से विचार-विमर्श करते हुए बिजेंद्र लोहान को फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं नरेश सेलपाड़ निर्विरोध दोबारा से प्रदेश महासचिव चुने गए।

इसके अलावा चेतना मान फरीदाबाद को उपप्रधान, नगरपालिका नारनौंद के पूर्व चेयरमैन शमशेर सैनी को कोषाध्यक्ष, आइस स्केटिंग के राष्ट्रीय प्रशिक्षक मोहम्मद राजकपूर गुरुग्राम व मुकेश बत्रा को सह सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह दर्शन सिंह व देवेंद्र नेहरा रोहतक को सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर बिजेंद्र लोहान, नरेश सेलपाड़, मंदीप काजल, रामकुमार भट्ट, देवेंद्र नेहरा, शमशेर सैनी, दर्शन पंवार, चेतना मान, मोहम्मद राजकपूर, मुकेश बत्रा, अनूप लोहान, रामनिवास वर्मा व सतीश फौगाट सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष लोहान के नेतृत्व में जिले से लेकर राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिताएं करा चुकी है। यह एसोसिएशन एकमात्र ऐसा खेल संघ है जो अपने खिलाडिय़ों का बीमा करा रही है। एसोसिएशन जल्द ही गुरू ग्राम में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने जा रही है।
खबरें और भी हैं...