पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में अवैध रूप से चल रहे पीजी, मैरिज पैलेस का होगा सर्वे, दो जेई की लगाई ड्यूटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सख्ती :शहर में अवैध प्रतिष्ठान बंद होंगे

हांसी | शहर में अवैध रूप से चल रहे पीजी, मैरिज पैलेस, लॉज, बैंक्वेट हाल व प्राइवेट रेजिडेंशियल हॉस्टल आदि व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लेकर नगर परिषद सर्वे करवाएगी। सर्वे करवाने के बाद अवैध रूप से चल रहे ऐसे प्रतिष्ठानों को बंद भी करवाया जाएगा।

सर्वे के लिए नगर परिषद के दो जेई की ड्यूटी लगाई गई है। इसके तहत रिपोर्ट शुक्रवार तक पूरी करके देनी है। सर्वे में ऐसे प्रतिष्ठानों में दी जाने वाली सुविधाएं भी देखी जाएंगी। रिपोर्ट शहरी स्थानीय निदेशालय को भेजी जाएगी। परिषद का कहना है कि अवैध रूप से चलने वाले ऐसे प्रतिष्ठानों के कारण राजस्व घाटा भी हो रहा है। जल्दी ऐसे प्रतिष्ठानों को सील भी किया जा सकता है। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने सर्वे के लिए बीते सप्ताह आदेश दिए थे। आदेश के अनुसार प्रदेश में अवैध तरीके से चल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे करवाया जाना है। अगर कोई भी प्रतिष्ठान सुरक्षा मानदंडों और अन्य नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा या सील किया जाएगा। ये प्रतिष्ठान सुरक्षा मानदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। साथ ही ये विभिन्न नियमों का उल्लंघन करके नागरिकों के जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं। इससे नगर निगम, नगर परिषद और नगर नगरपालिकाओं को राजस्व की हानि भी हो रही है। सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्वे करवाने का निर्देश दिया गया है।
खबरें और भी हैं...