रिट्ज कार में सवार युवकों से अवैध पिस्तौल बरामद
बरवाला | पुलिस की टीम ने जींद मार्ग पर रिट्ज कार में सवार दो युवकों को नाजायज पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले के संबंध में गांव खरक पूनिया निवासी जगदीश उर्फ काला व भूपेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सोमवार को गश्त कर रही थी कि इस दौरान उसे सूचना मिली कि बरवाला से रिट्ज कार में सवार होकर दो युवक जा रहे हैं उनके पास नाजायज हथियार है। पुलिस ने सूचना के आधार पर वाहनों की निगरानी शुरू कर दी।