पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News In Panchkula The Trainers Trained The Health Team Of The Trend Booked Guest Houses Where The Families Of The Virus Victims Will Be Kept

पंचकूला में ट्रेनर्स ने ट्रेंड की हेल्थ टीम : गेस्ट हाउस किए बुक, जहां रखे जाएंगे वायरस ग्रस्त के परिजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम की सटीक जानकारी के लिए पंचकूला स्वास्थ्य मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें हिसार की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल, फिजिशियन डॉ. राम अवतार सहित महामारी विद और सूक्ष्म जीव विज्ञानी भी मौजूद रहे। डॉ. गोयल ने बताया कि सेंट्रल हेल्थ टीम द्वारा कोरोना वायरस से बचाव, रोकथाम व इलाज संबंधित जानकारी देकर ट्रेनर्स तैयार किए हैं जोकि हर राज्य में जाकर ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह बताया कि किन मरीजों का सैंपल लेना है, लक्षण क्या हैं, सैंपलिंग व इलाज के दौरान किन बातों का ध्यान रखना है, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों को कैसे किट पहननी है, कैसे किट को डिस्पोज ऑफ करना है बारे जानकारी दी। बकायदा उन्हें ट्रेंड किया है ताकि वे अपने-अपने जिले में जाकर डॉक्टर्स, स्टाफ नर्सों, वर्करों, पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दें। इसके अलावा वायरस पाॅजिटिव रोगियों के परिजनों को अलग रखने के लिए गेस्ट हाउस बुक कर लिए हैं।

बीमारी से बचाव एवं रोकथाम


{वायरस से संभावित व्यक्ति को अलग रखें {हाथ न मिलाए {यात्रा न करने देने {हाथों को एंटी सेप्टिक साबुन-लिक्विड से धोएं {गुनगुना पानी का सेवन करें {खांसते-छींकते हुए रूमाल का इस्तेमाल करें।

दुष्प्रभाव व लक्षण


गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आना कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण माने जाते हैं। इसके अलावा पूरे दिन सिर दर्द रहना, नाक बहना, तेज खांसी आना, अस्वस्थ महसूस करना, छाती में दर्द होना एवं सांस लेने में दिक्कत होना आदि।

खबरें और भी हैं...