- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News In The Case Of Copying The Beo Sent A Report To The Dc And The Board The Examination Center Will Be Closely Monitored
नकल कराने के मामले में बीईओ ने डीसी अाैर बोर्ड को भेजी रिपोर्ट, परीक्षा केंद्र पर होगी कड़ी निगरानी
हमारा मकसद केवल नकल रहित परीक्षा करवाना : कृष्ण कुमार
उकलाना के गांव साहु में परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों की अाेर से नकल करवाने की शिकायत मिलने के बाद बीईओ कृष्ण कुमार ने जांच करवाई। जांच में सेंटर के अधिकारियों ने अपना पक्ष रखा। जिसकी रिपोर्ट बीईओ ने डीईओ, डीसी व बोर्ड के चेयरमेन को भेज दी है। अधिकारियों ने अपने पक्ष में सेंटर पर सुरक्षा की कमी बताई। जिसके बाद परीक्षा केंद्र पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
परीक्षा केंद्र पर नकल न हो इसलिए केंद्र पर फ्लाइंग के लिए भी टीमें अधिक की गई है। अगर केंद्र पर कोई भी केस पाया जाता है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र को लेकर जो मामला संज्ञान में आया है उसके बारे में डीसी को भी रिपोर्ट दे दी गई है। यदि गलती अधिकारी की पाई जाएगी तो उसके खिलाफ भी तुरंत कार्रवाई की जाएगी।’’
-धनपत राम, डीईईओ, हिसार।
परीक्षा केंद्र पर नकल करवाने के मामले में शिकायत आने के तुरंत बाद ही कार्रवाई के लिए मार्क कर दिया गया था। जिसके बाद संबंधित अधिकारी को कार्यालय में बुलाया गया था। उनके द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। इसके साथ ही रिपोर्ट भी सभी उच्च अधिकारियों को तलब कर दिया गया है। हमारा उद्देश्य परीक्षा को नकल रहित करवाना है। अगर अधिकारी नकल रहित परीक्षा करवाते है तो सभी के लिए बेहतर है।’’
-कृष्ण कुमार, बीईओ, उकलाना।