पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News In The Love Of Human Beings There Is The Power To Make Another Creature Our Own Bhakti Priya

मानव के प्रेम में दूसरे जीव को अपना बनाने की होती है ताकत :भक्ति प्रिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाेगरान माेहल्ला में प्रवचन करतीं भक्ति प्रिया।

हिसार| प्रेम में दूसरों को अपना बनाने की ताकत होती है। जिंदगी का केंद्र ढूंढ़ना हो तो प्रेम के सिवाय कुछ नहीं हो सकता। जिनके जीवन के केंद्र में प्रेम है, उपर वाला उनकी परिधि पर दरेबान बनकर खड़ा रहता है। यह बात बाल व्यास भक्ति प्रिया ने कही।

वह माेहल्ला डोगरान स्थित हनुमान मंदिर के 26वें वार्षिकोत्सव पर भक्त माल कथा में प्रवचन कर रहीं थीं। भक्ति प्रिया ने कहा कि जितना प्रभु से प्रेम करोगे, उतना ही भगवान से निकटता बनी रहेगी। कल कलश यात्रा के साथ मंदिर के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया था। इस अवसर पर डॉ. रमेश शर्मा, राधेश्याम खन्ना, दीपक ऐलावादी, कृष्ण मदान, भगवान दास वधवा, दीपक ढींगड़ा, राजू पहलवान, सन्दीप पपनेजा, जगदीश सेठी, प्रेम दिवान, गौरव वधावन, पवन अरोड़ा, सरदार मनप्रीत सिंह, रवि भुटानी उपस्थित रहे।

डाेगरान माेहल्ला में कथा का श्रवण करते श्रद्धालुगण।
खबरें और भी हैं...