पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News In The Meeting Expressed Anger Over Not Having Girdawari Even After The Loss Of Hail

बैठक में ओलावृष्टि से नुकसान के बाद भी गिरदावरी नहीं कराने पर जताया रोष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इनलो जिलाध्यक्ष ने उठाई मुआवेज की मांग

इनेलो की जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार काे सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में आयोजित की गई। बैठक में ओलावृष्टि के कारण किसानों की बर्बाद फसल पर आक्रोश जताया गया। साथ ही गिरदावरी की भी मांग की गर्ई। बैठक में पार्टी की मजबूती काे लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर व पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान सतबीर सिसाय ने कहा कि ओलावृष्टि व बरसात के कारण जिला में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सरकार ने जिला में केवल पांच गांवों में ही गिरदावरी करवाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे किसानों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जिला में ओलावृष्टि व बरसात के कारण जिन-जिन गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है, उनमें स्पेशल गिरदावरी करवा कर जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देना चाहिए। जिला प्रधान ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई और प्रदेश के लोग खास कर किसान, कर्मचारी व युवा वर्ग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता युद्धवीर आर्य, चत्तर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, राज सिंह मोर, देवीलाल सिहाग, सतपाल काजला, कलीराम खेदड़, सतनारायण मंगाली, राजीव राजा, प्रमोद बागड़ी, सुरेंद्र सहरावत, वजीर बूरा, रामकुमार सैनी
मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...