पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Agroha News Haryana News In The Sisai Bridge Area The Cases Of The Two Girls Went On A Rampage A Case Was Registered Against Four

सिसाय पुल इलाके में दाे पक्षाें की अापसी रंजिश में चली गाेली, चार पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी| फाग के दिन शाम को सिसाय पुल पर गोली चल गई। गोली से एक युवक बाल-बाल बच गया। वारदात हालांकि दो गुटों की आपसी रंजिश के कारण हुई, लेकिन गोली चलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को दी शिकायत में सिसाय पुल निवासी अनिल गुर्जर ने कहा कि वह दूध की डायरी चलाता है। फाग के दिन शाम को करीब साढ़े पांच बजे वह पटेल चौक के समीप गामड़ी वाली गली में खड़ा था। उस समय उसका पड़ोसी दीपक सैनी साथ में था। तभी वहां सफेद रंग की दिल्ली नंबर की एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में चार युवक सवार थे। एक युवक जितेश भाटिया ने कहा कि यह चौटाला है और इसको गोली मार दो। तभी जितेश ने उसके हाथ पर डंडा मारा। अनिल के साथी दीपक ने जितेश को पकड़ लिया। तब जितेश के अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट की। वह वहां से भागने लगे, तभी जितेश ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी।
खबरें और भी हैं...