बढ़ रहा है महंगाई, बेराेजगारी अाैर अार्थिक संकट : सतबीर
लाल झंडा भट्ठा मजदूर यूनियन सीटू का राज्य सम्मेलन नवदीप काॅलोनी के कम्युनिटी सेंटर में हुआ। अध्यक्षता यूनियन के राज्य प्रधान विजय ढुकड़ा ने की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के राज्य उपाध्यक्ष सतबीर सिंह ने केंद्र व हरियाणा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इन नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी व आर्थिक संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।
शिक्षा व चिकित्सा महंगी होती जा रही है, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो रहा है। यूनियन के राज्य महासचिव विनोद कुमार ने सांगठनिक रिपोर्ट पेश की। यूनियन के उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र ने सम्मेलन में नागरिकता संशाेधन कानून के विरोध करने का निर्णय लिया।
सम्मेलन में 14 मार्च को शहीद हुए हवासिंह व 22 मार्च को शहीद हुए सूरत सिंह तथा 23 मार्च को देश की आजादी के लिए शहीद हुए भगत सिंह के शहीदी दिवस मनाने का निर्णय लिया। 14 मार्च से लेकर 23 मार्च तक एक सप्ताह शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस माैके पर रमेश चन्द्र, सुरेश कुमार, मदन सिंह, विनोद कुमार, रोहताश, नरेश, मोहनलाल राजली, भीम सिंह, सतबीर सिंह तथा कुलदीप अादि माैजूद रहे।