प्रभुवाला में रंजिशन घर में घुस हमलाकर घायल किया
अग्रोहा | प्रभुवाला गांव में रंजिश के चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में प्रभुवाला वासी शीला देवी ने बताया कि पड़ोस के एक युवक के साथ कई दिनों से रंजिश चली आ रही है। इसके चलते आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उकलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया।