पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हर तहसील में बीमा के आवेदन काउंटर लगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का विवरण दर्ज करने के कार्य का डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने निरीक्षण किया। उन्होंने एसबीआई बीमा कंपनी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कहा कि फसल में हुए नुकसान के मुआवजे के लिए हर आवेदक के विवरण को दर्ज करने के साथ जिम्मेदार अधिकारी निर्धारित समयावधि में फील्ड में जाकर खराबे का तसदीक करें। उन्होंने लघु सचिवालय की तीसरी मंजिल पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में किसानों से आवेदन लेने के कार्य का निरीक्षण किया। यहां लगी एक ही क्योस्क मशीन से कार्य की गति अपेक्षा अनुरूप न होने पर अधिकारियों को लैपटॉप व कंप्यूटर्स की संख्या को बढ़ाकर तेजी से आवेदन लेने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिला की हर तहसील के लिए अलग से काउंटर बनाकर आवेदन लिए जाएं। ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएं।
खबरें और भी हैं...