पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Adampur News Haryana News It Is Possible To Attain Salvation Only By Listening To Shrimad Bhagwat Katha Kuldeep

श्रीमद्भागवत कथा के सुनने से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव: कुलदीप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय कॉलेज रोड स्थित श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में श्रीराम आश्रम शिव मंदिर सेवा समिति की अाेर से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कालांवाली से पधारे कुलदीप शास्त्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भगवान सुखदेव और राजा परिक्षीत की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति सम्भव है, उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को मोक्षदायिनी बताया। उन्होंने कहा कि हजारों जन्माें के किए गए पुण्य के फल स्वरुप ही कथा श्रवण का अवसर जीव को प्राप्त होता है और जिससे व्यक्ति के जीवन भर के दुखों का नाश होता है। इसलिए प्राणियों को लोकलाज छोड़ कर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। शास्त्री जी ने कहा कि समाज के सुधार के लिए बच्चों एवं बुजुर्गों को कथा का श्रवण करना चाहिए और यह भी बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने वाले भक्तों को भगवान के प्रति भावना या श्रद्धा अवश्य रखनी चाहिए। भक्त जिस भावना से भगवान की भक्ति करता है और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है। उसकी इच्छा की पूर्ति भी उसी के अनुसार होती है। इस मौके पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...