पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ऐतिहासिक होगी जजपा की युवा प्रेरणा दिवस रैली : राज्यमंत्री धानक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाला| पानीपत के इसराना में 13 मार्च को जननायक जनता पार्टी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर आयोजित होने वाली जननायक जनता पार्टी की युवा प्रेरणा दिवस रैली ऐतिहासिक होगी व एक नया इतिहास रचेगी। यह बात प्रदेश के पुरातत्व संग्रहालय एवं श्रम रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक ने गुरुवार को शहर के किसान विश्राम गृह में जननायक जनता पार्टी के जोन प्रभारियों की मीटिंग को संबोधित करते हुए कही।

राज्यमंत्री अनूप धानक ने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश के युवा मिलकर इसराना में मनाएंगे और यह जन्म दिवस युवा प्रेरणा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का प्रयास है कि प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर मिलें और प्रदेश के विकास में युवाओं की एक विशेष भूमिका हो। इस अवसर पर उकलाना हलका अध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, अनिल बालकिया, बलराज कुंडू, डॉ. होशियार सिंह बिठमड़ा, सरपंच संदीप पूनिया, नेकी राम, रामकुमार, लीला राम, राम कुमार कुंडू, रामकुमार नैन, महेंद्र सौथा, सतपाल, ओमप्रकाश पूनिया, अजीत, अनूप, गुरुशरण, कुलदीप कोहाड़ आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...