जेईई मेन्स के आवेदन बंद अब सुधार की प्रक्रिया शुरू
सिटी रिपोर्टर } 23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 23 ट्रिपल आईटी सहित जेईई मेन्स एग्जाम में एंट्रेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार को समाप्त हो गई। इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मार्च निर्धारित की थी, लेकिन एनटीए ने नए शेड्यूल के अनुसार तारीख को बढ़ाकर 12 मार्च कर दिया था।
अब 13 से 16 मार्च तक जेईई मेन्स आवेदन में सुधार कराया जा सकेगा। जेईई मेन्स जनवरी और अप्रैल के मार्क्स के आधार पर रैंक लिस्ट जारी होगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलेगा। 2.5 लाख स्टूडेंट्स का चयन जेईई एडवांस में बैठने के लिए होगा। जेईई मेन्स ऑनलाइन एग्जाम 5, 7, 9 और 11 अप्रैल को होंगे। रिजल्ट 30 अप्रैल को आएगा। स्टूडेंट्स जेईई मेंस से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।