जिंदल अस्पताल टीम अाेवरअॉल चैंपियन मनोज कुमार अाैर सुनीता रानी बेस्ट एथलीट
महावीर स्टेडियम में कबड्डी मुकाबले में लाइन छूने का प्रयास करती खिलाड़ी।
हिसार | महाबीर स्टेडियम में दो दिवसीय 13वीं हिसार मंडल औद्योगिक श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मेयर गौतम सरदाना बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता टीम व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की अाेर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में 15 औद्योगिक इकाइयों, जेएनबी स्टील इंडस्ट्रीज, ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल, आरजीटीपीपी, जिंदल पॉलीबटन्स, जिंदल अस्पताल, अजय पॉलीमर्स, डीसीएम टेक्सटाइल्स, जिंदल इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान गम केमिकल्स, जीबीटीएल भिवानी, जेएसएल, हिसार मेटल, विद्यादेवी जिंदल स्कूल, क्वालिटी फॉयल्स व एचपी कॉटन मिल्स के 507 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जिंदल अस्पताल की टीम बेस्ट एथलीट टीम रही, वहीं डीसीएम की टीम दूसरे स्थान पर रही। अाेवरअॉल बेस्ट एथलीट का खिताब जिंदल अस्पताल के खिलाड़ी मनोज कुमार व महिला खिलाड़ियों में डीसीएम की सुनीता रानी बेस्ट एथलीट रही।