पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जजपा नेता ने ओलावृष्टि व बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मंडी आदमपुर सिटी| विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रहे रमेश गोदारा जाखोद ने गुरुवार को भारी ओलावृष्टि एवं बरसात के कारण क्षेत्र के गांवों में क्षतिग्रस्त हुई फसलों के निरीक्षण के लिए गांव बांडाहेडी, तेलनवाली, कुतियावाली, चौधरीवाली, बुड़ाक, खारिया, डोभी, सुंडावास सहित अन्य गांवों का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं तथा अनेक खेतों में जाकर क्षतिग्रस्त फसलों को भी देखा। जजपा नेता ने जल्द ही किसानों को स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजे दिलवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंंत चौटाला से फोन पर संपर्क कर मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त गांवों की फसलों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाए, क्योंकि किसानों ने अपना पूरा खर्च फसल तैयार करने पर लगा दिया था।
खबरें और भी हैं...