पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Just As We Pass The Leave File The Officers Should Also Pay Attention To The Files Of Work

जैसे छुट्टी की फाइल पास करवाते हैं, वैसे ही काम की फाइलाें पर भी ध्यान दें अफसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री मनाेहर लाल के हिसार अाने से पहले जिला प्रशासन हाेम वर्क हाेम वर्क पूरा करने में लगा है। खुद डीसी डाॅ. प्रियंका साेनी सख्ती दिखाते हुए सीएम की घाेषणाअाें अाैर सीएम विंडाे प्रगति समीक्षा पर अधिकारियाें की क्लास लगा रहीं हैं। इसकी एक वजह राजनीतिक भी है। मनाेहर-टू सरकार बनने के बाद बताैर मुख्यमंत्री मनाेहर लाल पहली बार 15 मार्च काे हिसार अाएंगे। हालांकि मुद्दा ताे पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन काे संबाेधित करना है, लेकिन सीएम अपनी ही पिछली सरकार के कामकाज अाैर घाेषणाअाें काे चेक करेंगे। डाॅ. प्रियंका साेनी भी हिसार में पदभार संभालने के बाद पहली बार सीएम के सामने सरकारी फाइलाें काे रखेंगीं। इस दौरान उपायुक्त डाॅ. प्रियंका साेनी ने अिधकारियों से कहा कि जैसे आप छुट्टी की फाइल पास करवाते हैं, वैसे ही काम की फाइलाें पर भी ध्यान दें।

भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं तक वैन के जरिए पहुंचाई जाए पोषक सामग्री


उपायुक्त ने कहा कि जिला में चलाए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत ईंट-भट्ठों पर काम करने वाली महिलाओं व बच्चों तक भी पोषण सामग्री वैन के जरिए भिजवई जाए, ताकि उनमें एनीमिया व कुपोषण को खत्म किया जा सके। इसके लिए उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्यापूर्ति विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को परसों से यह कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।

बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देतीं उपायुक्त डाॅ. प्रियंका साेनी।
खबरें और भी हैं...