पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Kareena39s Disaster Now People Do Not Want To Go To Shirdi Gurdaspur Nanded Every Day More Than 250 Train Booking Tickets Are Missing

काेराेना का खाैफ : अब िशरडी, गुरदासपुर, नांदेड नहीं जाना चाहते लोग, हर दिन 250 से अधिक रेल बुकिंग की टिकट हाे रहीं कंैसिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के खाैफ के चलते भले ही स्कूल कालेजाें से लेकर विवि की छुट्टी कर दी गई हाें लेकिन जिन छात्र एवं छात्राओं के एग्जाम चल रहे हैं वह एग्जाम देने के लिए जायेंगे। एचएयू ने छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई औैर परीक्षा की तैयारी किसी भी तरह से प्रभावित न हाे इसके लिए छात्राें काे अाॅनलाइन, यू टयूब, फेसबुक औैर व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइव अाकर पढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एचएयू के कुलपति ने भी शिक्षकाें काे आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।

दरअसल, काेराेना वायरस काे लेकर विवि की 31 मार्च तक के लिए छुट्टी कर दी गई। यहीं नहीं एचएयू के गर्ल्स औैर ब्वायज हॉस्टल में ठहरे कुछ छात्र एवं छात्राएं भी शनिवार काे हॉस्टल खाली कर अपने घर चले गए। एचएयू के कुलपति डा. केपी सिंह ने बताया कि छुट्टी के दाैरान भी बच्चाें की पढ़ाई औैर परीक्षा की तैयारी प्रभावित न हाे, इसके लिए विशेष प्लानिंग तैयार की गई है। जिसके तहत शिक्षकाें काे यू टयूब के साथ-साथ फेसबुक, व्हाट्सएप पर लाइव अाकर छात्र एवं छात्राओं की तैयारी कराने काे कहा है।

अचानक छुटि्टयों से प्रभावित होगी पढ़ाई

िहसार| काेराेना वायरस के खाैफ के चलते जिला के कालेज औैर एचएयू, लुवास औैर जीजेयू के हॉस्टल शनिवार से खाली कराने शुरू कर दिए गए। छात्र एवं छात्राएं हॉस्टल काे खाली कर वाहनाें में सवार हाेकर अपने घर जाते नजर अाए। हॉस्टल छाेड़ने वाले छात्राें ने कहा कि छुट्टी के कारण उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हाे सकती है। हालांकि जिनकी परीक्षा है, उन्हें हॉस्टल में रहने के लिए ही कहा गया है। अाधे से अधिक छात्र शनिवार काे ही हॉस्टल खाली कर चले गए जबकि अन्य रविवार काे जायेंगे। छात्राें काे हॉस्टल खाली करने के लिए दाे दिन का समय दिया गया है।

दरअसल, काेराेना वायरस काे लेकर सर्तकता के चलते प्रदेश में काॅलेजाें में हाेने वाले सभी कार्यक्रम जहां रद्द कर दिए गए ।

स्टेशन पर यात्रियाें की संख्या 10 हजार पहंुची


काेराेना के डर से हिसार रेलवे स्टेशन पर यात्रियाे की संख्या कम हाे गई है। प्रतिदिन हिसार रेलवे स्टेशन से करीब 12 हजार यात्री अप डाउन करते है। मगर काेराेना के डर से करीब 10 हजार यात्री ही पहुंच रहे है। हिसार रेलवे स्टेशन अधीक्षक केएल चाैधरी का कहना है कि दस दिन से यात्रियाें की संख्या कम हुई है।

केस स्टडी

1. हिसार के 20 लाेगाें के जत्थे ने पटनासाहेब जाने के लिए बुकिंग कराई थी। 27 के जत्थे काे पटनासाहेब जाना था। दाे दिन पू्र्व ही बुकिंग काे कैंसिल करा दिया गया।

2. उकलाना के श्रद्धालुओं ने शिरडी जाने के लिए बुकिंग कराई थी। जिसे दाे दिन पूर्व ही कैंसिल करा दिया गया।

3. हिसार के कुछ लोगों ने पंजाब के गुरदासपुर जाने के लिए बुकिंग कराई थी। 19 काे जाना था। अब बुकिंग काे कैंसिल करा दिया।

विदेशी छात्राें की हर दिन की जा रही स्वास्थ्य जांच

हिसार| काेराेना वायरस के खाैफ के चलते शहर के एचएयूू, लुवास औैर जीजेयू में रहकर पढ़ाई कर रहे करीब 100 से अधिक विदेशी छात्राें के स्वास्थ्य की जांच के लिए अलग से स्वास्थ्य टीम गठित की गई है। जाे प्रतिदिन विदेशी छात्राें की जांच काे पहुंच रही है। यहीं नहीं छात्राें काे काेराेना से बचाव काे सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है। हालांकि विदेशी छात्राें काे अभी हॉस्टल खाली कराने के आदेश नहीं दिए गए है। कुछ ने जाने की तैयारी कर ली है। एचएयू की यदि बात की जाए ताे यहां पर भूटान, नेपाल, बांग्लादेश अादि स्थानाें के 50 से अधिक , लुवास में 20 तथा जेजीयू में पचास से अधिक विदेशी छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। काेराेना वायरस के खाैफ के बाद विदेशी छात्राें पर विवि प्रशासन विशेष नजर बनाएं हुए है। अलग से स्वास्थ्य टीम का गठन किया गया है। जाे प्रतिदिन न सिर्फ हाॅस्टलाें में जाकर विदेशों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही है। वहीं बचाव के भी टिप्स दिए जा रहे है। यहीं नहीं माेबाइल पर काल कर भी विदेशी छात्राें का हाल जाना जा रहा है। तीनाें विवि में विदेशी छात्राें काे अभी हॉस्टल खाली कराने काे नही कहा गया है। हालांकि छात्राें का कहना है कि भविष्य में उ न्हें भी हॉस्टल खाली करने पड़ सकते है। जीजेयू में रह रहे नेपाल के छात्र सुमित ने कहा कि हॉस्टल खाली करने से पढ़ाई प्रभावित हाे सकती है। जल्द ही वह घर लाैट जायेंगे। हालांकि अभी उन्हें हॉस्टल खाली करने के लिए नहीं कहा गया है। बांग्लादेश के जीजेयू के हॉस्टल में रह रहे छात्र रबी हसन, बिलाल, रसकिन ने कहा कि उन्हें काेराेना वायरस से बचाव के भी टिप्स दिए जा रहे है।

व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जा रहे


विवि प्रशासन छात्राें की परीक्षा की तैयारी औैर पढ़ाई के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनवा रहा है। जिसमें शिक्षकाें के अलावा छात्राें काे भी जाेड़ा जाएगा। ग्रुप में किसी भी तरह का मेसेज डलते ही छात्र की समस्या के समाधान का प्रयास शिक्षक करेंगे। इसकी जिम्मेदारी संबधित विभागों को भी सौपी गई है।

एचएयू के हॉस्टल में ही रह रहे लुवास के छात्र


अपना हॉस्टल नहीं हाेने के कारण लुवास के छात्र एचएयू के हॉस्टल में रह रहे है। जबकि लुवास की छात्राओं काे गाेदावरी हॉस्टल में रखा जाता है। जीजेयू, लुवास औैर एचएयू विवि के पदाधिकारियाें का कहना है कि जिन छात्राें की परीक्षा चल रही है, उन्हें हॉस्टल में ही रहने के आदेश दिए गए है।

भास्कर की टीम ने हॉस्टलों की पड़ताल की तो एेसा नजारा देखने काे िमला

{स्थान - एचएयू हाॅस्टल : यहां से कुछ छात्र अपने बैग लेकर घर जाते नजर अाए। जाने वाले छात्र सुनील , मनाेज, निकित ने कहा कि अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश देने के कारण उन्हें जाना पड़ रहा है। हालांकि उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हाे सकती है।

{स्थान - जीजेयू ब्वायज हाॅस्टल : जीजेयू के ब्वायज हॉस्टल से करीब 20 छात्र अपने अपने घराें काे जाते नजर अाए। एमबीए कर रहे छात्र संदीप, सचिन ने कहा कि उन्हें शुक्रवार काे ही हॉस्टल खाली करने काे कहा गया था। करनाल जाना है। पढ़ाई भी प्रभावित हाेगी। हालांकि काेराेना वायरस न फैले इसके लिहाल से निर्णय सही भी है।

{स्थान - गर्वमेंट कालेज : कालेज के हॉस्टल की छात्राओं ने बताय कि उन्हें करनाल, राेहतक, साेनीपत अािद स्थानाें पर जाना है। बताया कि उन्हें रात में ही हॉस्टल खाली करने काे कहा गया था।

एचएयू के छात्राें काे यू-ट्यूब, फेसबुक पर लाइव परीक्षाओं की तैयारी और स्टडी करवाएंगे शिक्षक

भास्कर न्यूज | हिसार

काेराेना वायरस के खाैफ के चलते अब यात्रियाें ने भी विभिन्न स्थानाें की बुकिंग कैंसिल करानी शुरू कर दी है। पटना साहेब, गुरुदासपुर , नांदेड , शिरडी के लिए बुक कराई टिकट यात्री कैंसिल करा रहे है। वहीं हिसार रेलवे स्टेशन पर भी प्रतिदिन 12 के बजाए दस हजार यात्री यात्रा करने के लिए पहुंच रहे है। इससे रेलवे काे भी प्रतिदिन करीब 30 हजार से अधिक का नुकसान हाे रहा है। रेलवे ने भी इस संबंध में अधिकारियाें काे रिपोर्ट भेजी है।

काेराेना वायरस के चलते लाेगाें में खाैफ है। हालांकि प्रदेश में काेराेना का एक भी केस नहीं मिला है। काेराेना काे लेकर स्वास्थ्य विभाग से लेकर अन्य विभाग के अधिकारी लाेगाें काे भी जागरूक कर रहे है। लाेगाें काे सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। रेलवे विभाग के सूत्राें के अनुसार पिछले करीब दस दिन से बीकानेर डिविजन के विभिन्न रेलवे स्टेशनाें पर प्रतिदिन 200 से 250 यात्री बुक किए गए टिकट काे कैंसिल करा रहे है। जबकि पहले 30 से 40 लाेग ही टिकट कैंसिल कराते थे। प्रतिदिन रेलवे काे 30 हजार से अधिक का नुकसान हाे रहा है। रेलवे भी पंपलेट औैर पाेस्टर के माध्यम से यात्रियाें से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है। हिसार रेलवे स्टेशन के टिकट सुपरवाइजर पुरुषोत्तम ने बताया कि हिसार रेलवे स्टेशन की बात की जाएं ताे प्रतिदिन पचास से अधिक यात्री टिकट कैंसिल करा रहे है।

रेलवे स्टेशान पर मास्क लगाकर जाते यात्री।

गवर्नमेंट काॅलेज अादेश के बाद हाेस्टल से जाते छात्र।
खबरें और भी हैं...