पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Keep Doing Karma Don39t Think When It Will Yield Fruit God Gives And Forgets Kanwalanand

कर्म करते रहो, ये मत सोचो कि उसका फल कब मिलेगा, ईश्वर देता है और भूल जाता है : कंवलानंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | कुंजलाल गार्डन स्थित जयश्रीराम प्रभात फेरी मंदिर के प्रांगण में होली के रंग संतों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संतों के संग फूलों की होली खेली। इसके साथ ही बाल कलाकारों ने झांकियां निकाली। होली के भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब रास रचाया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए संत कंवलानंद ने कहा कि मनुष्य ईश्वर से बहुत कुछ पाता है और भूल जाता है। वहीं ईश्वर भी देकर भूल जाता है। निरंतर प्रेम चाहिए तो हमें अपने आप में नदी जैसी उदारता, सूर्य जैसी कृपालुता और पृथ्वी की तरह आतिथ्य भाव पैदा करना होगा। इस अवसर पर भजन पकड़ो रे बृजनार, कन्हैया होली खेलन आयो रे, ऐसी होली तोहे खिलाऊं सुनले सांवरे आदि पर बाल कलाकारों के साथ श्रद्धालु भी झूम उठे। फूलों की होली खेली गई। महोत्सव में संजय गाबा, ज्योति गाबा, अतुल, कृतिका, सुभाष चिलाना, मनोहर लाल नांगरु, रामप्रकाश बजाज, प्रेम गाबा, बंसीलाल पठनेजा, हरीश सरदाना, विनोद सेहरा, किरण, दया सरदाना और मधु नागपाल ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...