पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संदिग्ध हालत में खजूरी जाटी के किसान ने जहर निगला, गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रोहा| खजूरी जाटी में एक किसान ने मानसिक संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया है। उसे गंभीर हालत मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। जहां पर किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। चिकित्सकों को दिए बयान में खजूरी जाटी निवासी राममूर्ति ने बताया कि उसका भाई पाला राम खेती-बाड़ी करता है। वह गुरुवार को खेत में गया हुआ था तो वहां पर उसने संदिग्ध हालत में जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में फतेहाबाद के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। मेडिकल के सीएमओ डाॅ. कमल सनियाना ने बताया कि किसान की हालत चिंताजनक बनी हुई और मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
खबरें और भी हैं...