पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Knife Stabbed In The Stomach By Stopping Dj Operator On The Way Near Shanti Nagar Park Case Registered

शांति नगर पार्क के पास डीजे संचालक को रास्ते में रोककर पेट में घोंपा चाकू, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | महाबीर काॅलोनी में 18 वर्षीय डीजे संचालक अजय के पेट में चाकू घोंपकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में गौरव व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस को घायल अजय ने बताया कि अपने दोस्त राहुल के साथ मटका चौक से शांति नगर जा रहा था। वहां एक पार्क के पास बड़वाली ढाणी वासी गौरव अपने चार-पांच साथियों के साथ खड़ा मिला था।
गौरव ने कहा कि इन्हें मारो। तब सभी ने मिलकर हमारे पर हमला कर दिया था। एक लड़के ने चाकू ले रखा था जिससे मुझ पर वार कर दिया था। दाहिनी साइड पेट में चाकू घोंपा था। खुद को बचाने के लिए शोर मचा दिया, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। दोस्त राहुल ने
साधन का इंतजाम करके अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने घायल अजय की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 324, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी हैं...