पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोमल इंटरनेशनल और एकता नेशनल डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले की ग्रामीण परिवेश की दो छात्राओं कोमल पुत्री मंगत राम व एकता पुत्री अनिल कुमार को अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

खरड़-अलीपुर निवासी दोनों छात्राएं गांव के भारत स्कूल की छात्राएं रहीं। वहीं वर्तमान में कोमल व एकता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। राष्ट्रीय साहित्य परिषद द्वारा गुजरात की उद्योग नगरी वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कुलाधिपति शुभंगिनी गायकवाड़ ने छात्रा कोमल को अंतरराष्ट्रीय व छात्रा एकता को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवाॅर्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।

इस मौके पर परिषद के चेयरमैन डॉ. इसरार गुणेश व सचिव डॉ. वर्षा, समन्वयक डॉ. कल्पना गवली व स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. संदीप सिंहमार मौजूद रहे। राष्ट्रीय साहित्य परिषद ने दसवीं व बारहवीं कक्षा में प्रत्येक कटेगरी में 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे थे। इसी आधार पर शॉर्टलिस्टिंग कर हरियाणा से कोमल का नाम अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए तो एकता का नाम राष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया। इससे पहले कोमल को 14 नवम्बर 2019 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुका है। गांव के स्कूल संचालक सुभाष भानखड़ ने बताया कि कोमल व एकता को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोमल व एकता को अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ विश्वविद्यालय की कुलाधिपति शुभंगिनीराजे गायकवाड़।
खबरें और भी हैं...