कृषि विज्ञान केंद्र ने बगला में अरंड खेत दिवस मनाया
मंडी आदमपुर सिटी | एचएयू हिसार के केंद्रीय अनुसंधान केंद्र बावल व कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर के तत्वावधान में गांव बगला में एक दिवसीय अरंड खेत दिवस का आयोजन राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. योगेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि व डॉ. विजय पाल यादव, डॉ. प्रदीप चहल, डॉ. सत्यपाल यादव व डॉ. बलबीर ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर के संयोजक डॉ. नरेंद्र कुमार ने की। डॉ. योगेंद्र यादव ने किसानों का अरड फसल की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। उन्होंने अरंड की विभिन्न किस्मों, हाइब्रिड वैरायटी, उर्वरक प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन आदि की जानकारी दी। डॉ. विजयपाल, डॉ. प्रदीप चहल, डॉ. एसपी यादव, डॉ. बलबीर सिंह व डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. पूजा, डॉ. विकास व डॉ. सत्यवीर कुंडू ने किसानों को अपनी आय दुगनी करने के विभिन्न उपायों के साथ-साथ अरंड के कीटों, बीमारियों आदि के साथ-साथ किचन गार्डनिंग, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन आदि विषयों पर जानकारी दी।