पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागरूकता की कमी इसलिए अपना ख्याल नहीं रखती महिलाएं : कुसुम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पोषण पखवाड़ा के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

काफी गर्भवती महिलाएं जागरूकता की कमी के कारण अपना ध्यान नहीं रखती। जिस कारण उन्हें उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। यह बात सीडीपीओ कुसुम शर्मा ने पोषण पखवाड़ा के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना हुए कही। सुपरवाइजर गरिमा शर्मा ने बताया कि ग्रामीण अंचल में गर्भवती महिलाएं अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रखती, जिसके कारण कमजोर हो जाती हैं। उनमें खून की कमी हो जाती है। जिसके कारण वह जिस बच्चे को जन्म देती है, वह काफी कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि 8 से 22 मार्च तक के पोषण फखवाड़ा बनाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां व प्रोटीनयुक्त भोजन करना चाहिए और समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। हमारी हमारे विभाग की तरफ से भी अनेक गांवों में इस पखवाड़े के तहत जागरूकता रैली निकालकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा, ताकि महिला जागरूक होकर अपने खाने पीने का ध्यान रखें। स्कूली छात्रों ने कस्बे के अनेक स्थानों पर जाकर लाेगाें को जागरूक किया। सुनीता दुहन, कमलेश, मनजीत, आरजू, मंजु, सुमन, सुनीता, किरण, राजकुमारी, एकता, ममता, यशवंती आदि विशेष तौर पर मौजूद थीं।

पोषण पखवाड़ा के तहत निकाली जा रही जागरूकता रैली में मौजूद अधिकारी और छात्राएं।
खबरें और भी हैं...