पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेहंदी में सहेलियां लिखवा रहीं लाडो की सहेली और मेरे यार की शादी है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

wedding special

मेहंदी डिजाइन में राधा-कृष्ण डिजाइन को भी लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही मेहंदी के जरिए लड़कियां श्लोक लिखवा कर नए ट्रेंड को इंट्रेडयूज कर रही हैं। वहीं भाभी, चाची सहित अन्य रिश्तेदाराें के लिए भी बहुत से टाइटल मेहंदी के जरिए हाथों में उतार सकते हैं।

राधा-कृष्ण डिजाइन्स के साथ मेहंदी उकेर रहे श्लोक

सिटी रिपोर्टर } वेडिंग सीजन में दुल्हन के साथ जो सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनती हैं वो हैं दुल्हन की सहेलियां। इसी वजह से मेहंदी में भह दुल्हन को फोकस करता नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। इसमें दुल्हन की सहेलियां लाडो की सहेली और दुल्हन की बेस्ट फ्रेंड जैसे टाइटल मेहंदी के जरिए लगवाती दिख रही हैं। एक मेहंदी डिजाइन एक्सपर्ट अजय ने बताया कि अब तक केवल दुल्हा दुल्हन ही मेहंदी में एक-दूसरे का नाम लिखवाते दिखते थे, वहीं अब मेहंदी में बहनाें के साथ सहेलियां भी हाेेने वाली दुल्हन से अपना रिश्ता बताती टाइटल लिखवाती नजर अा रही हैं।

महिलाओं के इस इंट्रेस्ट को देखते हुए कई तरह के टाइटल से जुड़े डिजाइन मार्केट में उतारे गए हैं। जिन्हें लड़कियां बेहद पसंद भी कर रही हैं।
खबरें और भी हैं...