पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद : ताऊ और बुआ सहित रिश्तेदारों पर हमले का अाराेप, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | ढंढूर में रहने वाले लक्ष्मण दास की शिकायत पर पुलिस ने भतीजों सहित अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को लक्ष्मण दास ने बताया कि हमारा चंद्रभान और विक्रम के साथ प्लॉट व जमीन का विवाद था। इस बारे में दर्शन सिंह के प्लाॅट में बैठकर पंचायती फैसला कर लिया था। उस दौरान किसी को एतराज नहीं था। शपथ-पत्र भी एक-दूसरे से आदान-प्रदान किए थे। यह शर्त रखी थी कि अगर कोई पंचायत के फैसले के विरुद्ध जाएगा तो उस पर 51 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। यह सब लिखने वाला भतीजा विजय कुमार था। पंचायत सदस्य यह फैसला करवाकर अपने-अपने घर चले गए थे। आरोप है कि अगले दिन सुबह सात बजे घर में मौजूद था। तभी विजय अाैर उसका भाई डैनी आ गया। बोले कि ताऊ हमें यह पंचायत का फैसला बिल्कुल मंजूर नहीं है। हम अपना फैसला खुद करेंगे तू कौन होता है। तेरा फैसला भी हम करेंगे। विजय ने अपने भाई डैनी से कहा कि तलवार निकालकर दे। उसने पकड़वा दी, जिसके बाद हमला कर दिया। मुझे बचाने के लिए मेरी बहन लाजवंती ऊपर आ गिरी लेकिन उसे भी नहीं छोड़ा। उस पर भी वार कर दिए। तब मेरा बेटा, दो बहू भी बचाव के लिए आईं। उनके साथ मारपीट करके बदसलूकी की। आरोप है कि उन्होंने अपशब्द बोले। इस दौरान दोनों भाइयों का पिता चंद्रभान व मां भागवंती भी मौजूद थी। ऐसे में बचाव के लिए परिवार ने शोर मचा दिया। तब पड़ोसी आ गए थे, जिन्होंने हमें छुड़वाया था। उनसे तलवार छीनकर थाना में जमा करवाई थी और हमें अस्पताल पहुंचाया था।
खबरें और भी हैं...