पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली घर के लिए दिलवाई थी जमीन, हजाराें लाेगाें काे हाेगा लाभ : सुजीत कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. नलवा हलका के आजाद नगर क्षेत्र को 33 केवी सब स्टेशन के रूप में नई सौगात मिली है। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि दाे साल पहले उन्हाेंने नगर निगम से राजगढ़ राेड पर बिजली सब स्टेशन के लिए जमीन दिलवार्इ थी। इसके बनने में 3 कराेड़ से ज्यादा की लागत अाई है। सुजीत कुमार ने बताया कि उन्हाेंने स्वयं इसके निर्माण कार्य तक बीच बीच में कर्इ बार निरीक्षण किया। इस बिजली घर काे बनाने के लिए उन्हाेंने विधायक डाॅ कमल गुप्ता के सहयाेग से मुख्यमंत्री मनाेहर लाल द्वारा मंजूरी िदलवार्इ थी। अब आर्य नगर और हिसार बिजली घर पर बिजली के लोड की समस्या खत्म हो जाएगी। ब्रेक डाउन की समस्या भी कम होगी।
खबरें और भी हैं...