पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • Hisar News Haryana News Letter Written To Byo For Action On Copying Hookah Is Brought From Outside The Center

नकल करवाने पर कार्रवाई के लिए बीईओ को लिखी चिट्ठी, सेंटर में बाहर से लाया जाता है हुक्का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में लगातार नकल के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को आयोजित करवाए हिंदी के पेपर में भी उकलाना में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। वहीं सोमवार को भी उकलाना ब्लॉक के साहू गांव के सरकारी स्कूल में नकल करवाने व परीक्षा केंद्र में हुक्का ले जाने का मामला बीईओ के संज्ञान में आया। शिकायतकर्ता ने वीडियो को शिक्षा मंत्री व डीसी के पास भेजने की बात भी कही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि हर परीक्षा में ही सेंटर पर डिप्टी सुप्रींटेंडेंट व कुछ अन्य अधिकारी वहां नकल को बढ़ावा दे रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब इसका विरोध किया गया तो उन पर झूठी एफआईआर करवाने की धमकी दे दी गई। अगले दिन रविवार होने कारण वे शिकायत नहीं दे पाए।

साेमवार को पता चलेगा : बीईओ


मुझे इस मामले के बारे में सोमवार को ही पता चला है। शिकायत के आधार पर उपयुक्त कार्रवाई भी की जाएगी। होली की छुट्टी खत्म होने के बाद बुधवार को ही इस मामले की जांच की जाएगी।\\\'\\\' - कृष्ण कुमार, बीईओ, उकलाना।


कार्रवाई कर रिलीव किया जाएगा : डीईईओ


यदि सेंटर पर ऐसा किया जा रहा है व जांच में यह बात सिद्ध हो जाती है तो अधिकारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को नकल रहित करवाने के लिए विभाग इस बार पूर्ण रूप से सख्त है।\\\'\\\' - धनपत राम, डीईओ के चार्ज पर कार्य कर रहे डीईईओ|

खबरें और भी हैं...