पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लॉयंस क्लब हिसार-ए-फिरोजा ने पौधरोपण कर मनाया होली महोत्सव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार | लॉयंस क्लब हिसार-ए-फिराेजा के प्रधान पवन सरदाना की अध्यक्षता में होली महोत्सव मनाया गया। इसमें सभी साथियों ने फूलों से होली मनाने के साथ-साथ आम जनमानस को कोरोना वायरस के प्रति सचेत किया। क्लब प्रधान पवन सरदाना ने कहा कि होली का त्याेहार खुशी का त्याेहार है, इसे बिना किसी भेदभाव के सौहार्द तरीके से मनाया जाना चाहिए। इस अवसर पर सभी साथियों ने पौधारोपण कर समाज को एक पावन संदेश दिया। क्लब के प्रवक्ता अनिल खट्टर ने बताया कि यह महोत्सव लॉयन पवन सरदाना के सहयोग से मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के सचिव सुरेंदर बजाज, कोषाध्यक्ष दुनी चंद गोयल, एचआर नारंग, अशोक नागपाल, बीसी गोयल, राकेश ठकराल, मुकेश बजाज, हरीश छाबड़ा, सुरेंदर नैन मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...