- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar News Haryana News Losses In The Crops Also In Rural Villages Gangwa Bandaheri Telanwali Adampur And Nalwa
ग्रामीण बाेले - गंगवा, बांडाहेड़ी, तेलनवाली अादमपुर व नलवा में भी फसलाें में नुकसान
जिले के केवल पांच गांवाें में विशेष गिरदावरी कराने का अादेश देना भाजपा-जजपा सरकार का दाेगला चेहरा दर्शाता है जबकि अन्य गांवाें में भी फसलें खराब हुर्इ हैं। यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज टाक माही ने कही। टाक ने कहा कि हिसार जिले के बहुत से गांवाें में भारी बारिश, तूफान व ओलावृष्टि से सरसों की 70 प्रतिशत फलियां झड़ चुकी हैं अाैर गेहूं की फसल बर्बाद हो गर्इ है। नलवा अाैर आदमपुर हल्का के गांवों में सबसे ज्यादा फसलों में नुकसान हुआ है। सरकार ने हिसार जिले में केवल 5 गांव में विशेष गिरदावरी के आदेश दिए हैं। देवा मुकलान, गंगवा, मात्रश्याम तथा बांडाहेड़ी आदि गांवाें में भारी नुकसान हुआ है। सरकार तथा जिला प्रशासन बाकि गांवाें की चिंता तक नहीं कर रही है। सरकार ने शाहपुर, लुदास, अार्यनगर, टाेकस व हिन्दवान गांवाें में गिरदावरी के अादेश दिए हैं।
मनाेज टाक के अलावा अजित सिंह फौजी, महावीर माल, पाला राम गैदर, राजू माल, दिनेश कुमार, पिंकू माल, गोपीराम, कुलदीप पंघाल, संजीत टाक, कृष्ण तथा संजू माल आदि ने कहा कि दर्जनाें प्रभावित गांवाें की घाेर उपेक्षा करना किसानाें में अाक्राेश पैदा करना है। वे खुद किसान है तथा गंगवा समेत अासपास के गांवाें में भारी नुकसान ओलावृष्टि से हुअा है। गेहूं व सरसाें की फसलें बिछ गर्इ हैं तथा बालियां उपर से बिल्कुल बर्बाद हाे गर्इ हैं। कर्इ जगह ताे 25 प्रतिशत फसल ही सही बची है। इसके बावजूद कृषि विभाग अाैर जिला प्रशासन इस पर कतर्इ गंभीर नहीं हैं। जिला कृषि अधिकारी विनाेद फाेगाट ने कहा कि किसी किसान के साथ ज्यादती नहीं हाेने दी जाएगी। जिस भी किसान ने मुअावजा के लिए अावेदन किया है, सरकार उसे अवश्य मुअावजा प्रदान करेगी, इसमें क्षेत्र विशेष या गांव विशेष का कोई मैटर ही नहीं हैं।