शहीदी दिवस सामाजिक संगठन, क्रांतिमान पार्क में देंगे शांति का संदेश
हिसार| प्रगतिशील जन संगठन की बैठक सोमवार को होशियार खान की अध्यक्षता में सुबेसिंह स्मारक जवाहर नगर में हुई। बैठक में शहीदी दिवस को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जन संगठनों के पदाधिकारियों ने देश के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सांप्रदायिक ताकतें देश की एकता व अखंडता को खंडित करने का काम कर रही है। दिल्ली में गटित घटना और उसमें मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रगतिशील जन संगठन के कन्वीनर सुरेश कुमार ने कहा कि शहीदी दिवस पर प्रगतिशील जन संगठन के बैनर तले विभिन्न जन संगठनों व पार्टियों के लोग क्रांतिमान पार्क में इकट्ठे होंगे और शहीदों को याद करते हुए अमन शांति व भाईचारे का संदेश देंगे।