कई वार्डों में बंद सीवरेज से लाेग परेशान मेयर ने अधिकारियों की लगाई क्लास
जल्द ही सभी बंद सीवरेज खुलवाएं जाएंगे: मेयर
शहर में बंद सीवरेज खुलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग काे अादेश दिए गए हैं। अधिकारियाें काे बैठक में सख्त हिदायत जारी की गई है कि जल्द से जल्द से सभी बंद सीवरेज खुलवाएं जाएं।’’ - गाैतम सरदाना, मेयर।
निरंकारी भवन राेड पर भी बंद हैं सीवरेज
निरंकारी भवन राेड तथा अासपास के क्षेत्राें में भी सीवरेज व्यवस्था फेल है। बारिश के बाद हालात खराब हाे जाते हैं। पैदल ताे दूर की बात गाड़ियां निकलना भी मुश्किल हाे जाता है। लाेगाें का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग यहां स्थाई समाधान करवाएं।
हिसार| शहर के विभिन्न वार्डों में आ रही सीवरेज समस्या से लाेग परेशान हैं। बार-बार अा रहीं शिकायताें को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने गुरुवार काे जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन तथा एसडीओ को अपने कार्यालय में बुलाया। इस दाैरान बैठक में माैजूद पार्षद भूपसिंह रोहिल्ला और प्रीतम सैनी ने महावीर कॉलोनी, जबकि वार्ड 10 के पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार ने सूर्यनगर व आसपास की कॉलोनियों में बंद सीवरेज की समस्या होने के बारे में बताया। मेयर ने एक्सईएन से कहा कि अधिकतर वार्डों में सीवरेज ब्लॉक की समस्या रहती है। सीवरेज सफाई की योजना बनाकर सफाई करवाई जाए।
भारत नगर में बंद पड़े सीवरेज के कारण फैली गंदगी देखते जनस्वास्थय विभाग के अधिकारी।