पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिस्पोजल की जमीन की एनओसी देने के फोन पर मेयर ने दिए निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्लॉथ मार्केट के सामने डिस्पोजल की जमीन का मेयर गौतम सरदाना ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। नगर निगम अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग से जमीन को लेकर एनओसी नहीं मिलने की बात कही। मेयर ने जनस्वस्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर तुरंत प्रभाव से निगम को जमीन को लेकर एनओसी देने के निर्देश दिए। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि निगम को एनओसी मिल जाएगी। वह अपना प्रोजेक्ट जमीन को लेकर आज से ही शुरू कर सकता है। इसके बाद मेयर गौतम सरदाना ऋषि नगर में बनी श्मशान भूमि की पार्किंग पहुंचे और प्रधान महावीर सैनी से बंद पड़ी पार्किंग खुलवाई। पार्किंग सुबह 9 बजे से 6 बजे तक जनता के लिए खुली रहेगी। ऋषि नगर के लोगों ने पार्किंग खुलवाने पर मेयर गौतम सरदाना का आभार जताया और खुशी मनाई।मेयर ने कहा कि क्लॉथ मार्किट के सामने डिस्पोजल की जमीन को लेकर एनओसी सम्बन्धित विभाग से मिल गर्इ है। जल्द ही प्रोजेक्ट बनाकर उस जमीन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। श्मशान घाट रोड पर डम्पिंग प्वाइंट को खत्म करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम एसई रामजी लाल, एक्सईएन संदीप कुमार, वार्ड 1 के पार्षद अनिल जैन और वार्ड 15 के पार्षद प्रीतम सैनी के अलावा भीम सिंह महेशवाल, पवन बिश्नोई, धर्मपाल शर्मा, बबलू, दलीप सिहाग आदि मौजूद रहे।

ऋषि नगर में निरीक्षण करते मेयर गाैतम सरदाना।
खबरें और भी हैं...