एमबीबीएस 2017 बैच की टीम मैच जीत पहुंची अगले राउड में
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में गुरुवार को 26 वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डा. गोपाल सिंघल ने मशाल चलाकर किया व अध्यक्षता खेल कमेटी के संचालक अमितेश दता ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अथिति मेडिकल सुपरिटेडेंट नजीर अहमद पंडित, डाॅ. पवन अग्रवाल, डीएमएस डाॅ. राजीव चौहान, डाॅ. युद्धवीर बैनिवाल, डाॅ. आशुतोष, डाॅ. साहिल बामल थे। प्रतियोगिता में 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। खेलों को देखते हुए मेडिकल सोसाइटी ने मरीजों के लिए भी उचित प्रबंध किये गए है। मरीजों अाैर उनके अभिभावकों ने भी खेलों का आनंद लिया। डॉ. सिंगल ने कहा कि चिकित्सकों को भगवान का दर्जा दिया है। चिकित्सक अपने जीवन में मनुष्य की सबसे बढ़चढ़ कर सेवा करता है। उसका जीवन बड़ा ही व्यस्त होता है। इसलिए चिकित्सकों ने कुछ सब अपने प्रोफेशन से खेलों के निकालना चाहिए। खेलों से मनुष्य स्वस्थ रहता है। खेलों के बिना शरीर का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का खेलाावना से खेलना चाहिए। विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
नशों से दूर रह कर खेलों व कसरत को अपने जीवन का अटूट अंग बना लेना चाहिए। प्रतियोगिता का पहला फुटबाल मैच लड़कों का एमबीबीएस 2016 व 2015 की टीमों के बीच हुआ। जिसमें एमबीबीएस 2017 की टीम ने 2016 बैच को 4-0 के मुकाबले से बुरी तरह से रौंदा और अगले राउड में प्रवेश कर लिया है। दूसरा मैच लड़कियों का क्रिकेट का एमबीबीएस 2019 व बीपीटी के बीच हुआ। जिसमें बीपीटी की टीम ने एमबीबीएस 2019 को 16 रन से हराया। उसके बाद क्रिकेट का दूसरा मैच एमबीबीएस 2016 व नर्सिंग की खिलाड़ियों के बीच हुआ। जिसमें नर्सिंग की खिलाडिय़ों ने एमबीबीएस की टीम को चार विकेट से पराजित किया। मैचों को लेकर खिलाडिय़ों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। शमशेर मलिक, डा. दीपर|, डा. रविकांत, डा. प्रदीप यादव, डा. इशु बिश्रोई, डा. भुपेंद्र कड़वासरा, डा. कमल सनियाना, डा. आजाद सिंह ,डा. प्रिंस, योगेश शर्मा आदि रहे।
किक्रेट प्रतियाेगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय करते हुए अतिथि।