पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थ्रो बाॅल में एमबीबीएस 2017 ने नर्सिंग टीम को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में 26वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुख्यअतिथि नाक, कान व गले विभाग के एचओडी डाॅ. महेंद्रपाल नायक रहे व अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल वरूण जिंदल ने की। विशिष्ट अतिथि डाॅ. राकेश सहारण, डाॅ. राकेश शर्मा, डाॅ. राहुल गाैतम थे। प्रतियोगिता के मुकाबले बड़े ही रोचक रहे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के फुटबाॅल मैच लड़कों का एमबीबीएस 2018 व 2019 की टीमों के बीच हुआ। इसमें एमबीबीएस 2018 की टीम ने 2019 बैच को 2-1 के मुकाबले से बुरी तरह से रौंदा और अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। दूसरा मैच एमबीबीएस 2015 व पैरामेडिकल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें एमबीबीएस 2015 की टीम ने पैरामेडिकल की टीम को 8-0 के मुकाबले से हराया। पैरामेडिकल कॉलेज की टीम अपना खाता भी नहीं खोल पाई। लड़कियों की थ्रो बॉल प्रतियोगिता में पहला मैच एमबीबीएस 2017 व नर्सिंग प्रथम वर्ष के बीच हुआ। इसमें एमबीबीएस 2017 की टीम ने नर्सिंग की टीम को हराया। इस मौके पर डाॅ. अमितेश दता, डाॅ. ईशानी महता, डाॅ. शमशेर मलिक, डाॅ. दीपर|, डाॅ. रविकांत, डाॅ. प्रदीप यादव, डाॅ. इशु बिश्रोई, डाॅ. भपेंद्र कड़वासरा, डाॅ. कवलपाल सनियाना, डाॅ. आजाद सिंह डाॅ. रितू पुरोहित, डाॅ. रोजी, डाॅ. नोमिता, गोपेश शर्मा सहित मेडिकल के चिकित्सक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...