तारा नगर काॅलाेनी वेलफेयर सोसायटी की हुई बैठक
हिसार| तारा नगर काॅलाेनी वेलफेयर सोसायटी हिसार सेक्टर 9-11 की बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता वीरभान जेई रिटायर्ड ने की। मंच का संचालन चौ. भागीरथ पचार ने किया। जिसमें काॅलोनी के निम्नलिखित मुद्दों पर विचार किया गया। जिसमें मुख्य मुद्दा पीने का पानी, सफाई, काॅलाेनी सुरक्षा और बिजली व स्ट्रीट लाइट, हाउस टैक्स, वोट कार्ड बनवाना आदि पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान लक्ष्मी शर्मा चैयरमेन, प्रधान बीरु राम कुंडु, सेक्रेट्री भागीरथ पचार, ओम प्रकाश जाखड़, सुरेंद्र कुंडु, रमेश शर्मा, सुखबीर श्योराण, नवीन, दीपक मौजूद रहे।