- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Uklanamandi News Haryana News Memorandum Submitted To Mla By Members Of Iti Contracting Instructors Association
आईटीआई अनुबन्ध अनुदेशक संघ के सदस्यों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
मंडी आदमपुर सिटी| आईटीआई अनुबन्ध अनुदेशक संघ आदमपुर के सदस्य अपनी मांगाें को लेकर आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई के कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे। अनुदेशकों ने बताया कि 1410 आईटीआई अनुदेशक अनुबंध आधार पर पिछले 6-7 वर्षों से स्वीकृत पदों पर मान्य तरीके से भर्ती होकर विभाग में सेवा कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उनके विरुद्ध 3206 रेगुलर भर्ती निकाल दी है जिससे उनका बेरोजगार हो जाना तय है क्योंकि अनुदेशकों का अन्य विभाग में समायोजन भी असम्भव है। कुलदीप बिश्नोई ने फोन पर संघ सदस्यों से बात करते हुए शिक्षामंत्री से बात करके 1410 अनुबंधित अनुदेशकों का रोजगार सुरक्षित करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संघ सदस्य अजय गढ़वाल, सुधीर जांगड़ा, सुभाष सहित अन्य मौजूद रहे।