पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएए के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा- देश को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा

भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम राजेश कुमार को एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध में देश के राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने कहा कि भारत में एनआरसी, एनपीआर और सीएए के विरोध स्वरूप जनमानस में काफी आक्रोश है। यह भारतीय संविधान के मूलभूत एवं मौलिक अधिकार को क्षति पहुंचाता है। देश इसके द्वारा धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है। जिससे देश की धर्मनिरपेक्षता छवि को क्षति पहुंच रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हो रही है। इसलिए अनुरोध है कि इस असंवैधानिक कानून को रद्द किया जाए।

संगठन सदस्यों ने कहा कि ओबीसी की जाति आधारित गिनती न करने के विरोध में पदोन्नति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं ऐसा कहकर आरक्षण समाप्त करने का सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया और भाजपा की केंद्र की सरकार ने इस अधिकार को बचाने के लिए कुछ नहीं किया। इस अवसर पर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के जिला संयोजक रिंकू खरकड़ा, धर्मवीर बिठमड़ा, अजय नास्तिक, कुलदीप सिंह, अजय, मदन, विकास आदि मौजूद रहे।

सीएए व एनपीआर को लेकर विभिन्न संगठनों का बरवाला में सेमिनार आज

बरवाला | क्षेत्र के विभिन्न जन संगठन 12 मार्च को लक्ष्मी विहार कॉलोनी स्थित मजदूर भवन में सीएए व एनपीआर को लेकर एक सेमिनार का आयोजन करेंगे। सेमिनार के मुख्य वक्ता बागवानी विभाग के रिटायर्ड जिला अधिकारी डॉ. बलजीत भ्याण होंगे। सेमिनार में सीआईटीयू, भवन निर्माण कामगार यूनियन, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, जनवादी लेखक संघ, भीम आर्मी, डेमोक्रेटिक फोरम, विकलांग मंच सहित अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपते भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के सदस्य।
खबरें और भी हैं...